September 13, 2024

Free Boring Yojana 2023: खेतों में निशुल्क बोरिंग लगवाएं किसान, योजना में आवेदन प्रकिया, पात्रता,लाभ और दस्तावेज देखें

निशुल्क बोरिंग योजना 2023 ( Free Boring Yojana 2023 )

निशुल्क बोरिंग योजना: भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन अब धीरे-धीरे किसानों की सूची खेती से दूर होती जा रही क्योंकि खेती से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, और दूसरी तरफ लगातार महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने, किसानों की आय दोगुनी करने एवं किसानों को कृषि क्षेत्र में आर्थिक सहायता करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की जाती है। योजनाओं का लाभ उठाकर किसानों को खेती करने में सहायता मिलती है एवं किसान खेती के प्रति जागरूक होते हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी अपने राज्य के किसानों की स्थिति देखते हुए जरूरत के हिसाब से योजना लागू करती है। हाल ही में किसानों के लिए निशुल्क बोरिंग योजना की शुरुआत की गई है। चलिए जानते हैं nishulk boring online का लाभ कैसे उठाएं और free boring online kaise kare आवेदन कैसे करें।

निशुल्क बोरिंग योजना रजिस्ट्रेशन 2023 ( free boring yojana online )

फ्री बोरिंग योजना 2023: किसानों को खेती करने में सबसे अधिक समस्या फसल की सिंचाई करने में होती है। देश के कई राज्यों में किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है और किसानों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क बोरिंग योजना 2023 की शुरुआत की गई है। निशुल्क बोरिंग योजना रजिस्ट्रेशन कर किसान आसानी से फ्री बोरिंग योजना का लाभ उठा सकते हैं इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देश और पात्रता को पूर्ण करना होगा। बोरिंग लगाने के साथ-साथ किसानों को कई उपकरणों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वर्तमान में फ्री बोरिंग योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि nishulk boring yojana 2023 के लिए आनलाइन आवेदन कैसे करें।

free boring scheme in up ( निशुल्क बोरिंग योजना उत्तरप्रदेश 2023 )

फ्री बोरिंग योजना उत्तरप्रदेश 2023: किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए निशुल्क बोरिंग योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। निशुल्क बोरिंग योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बोरिंग लगाने पर किसानों को बंपर सब्सिडी दी जा रही है जिससे किसानों को खरीफ सीजन में फसलों की सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और किसानों को खेती करने में सहायता भी मिले। किसानों को निशुल्क बोरिंग योजना के तहत बोटिग पर 3000, पंपसेट स्थापित करने के लिए 2800 रूपए की सब्सिडी दी जाएंगी। अलग-अलग श्रेणी के किसानों के लिए निशुल्क बोरिंग योजना के तहत अलग-अलग सब्सिडी राशि स्वीकृत की गई है। चलिए जानते हैं कि किसानों को निशुल्क बोरिंग योजना के तहत क्या क्या लाभ मिलेंगे और किन-किन किसानों को nishulk boring yojana 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।

निशुल्क बोरिंग योजना का उद्देश्य ( nishulk boring yojana 2023 Objective )

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई निश्शुल्क बोरिंग योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन में सिंचाई के लिए आने वाली समस्या का समाधान करना एवं किसानों की आय को दोगुना करना है। निशुल्क बोरिंग योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के कमजोर वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहायता प्रदान करना एवं किसानों को निशुल्क बोरिंग योजना के तहत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ उठाकर उत्तर प्रदेश राज्य के किसान अपने खेतों में पंपसेट लगवा सकेंगे जिससे किसानों को खरीफ सीजन में फसलों की सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। free boring scheme in up के तहत किसानों को खेतों में पंप सेट लगवाने पर बंपर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। चलिए जानते हैं किसानों को free boring scheme in up से क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

निशुल्क बोरिंग योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं ( free boring scheme up Profit )

• निशुल्क बोरिंग योजना 2023 की शुरुआत उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।
• free boring scheme up का लाभ केवल उत्तरप्रदेश के किसानों द्वारा ही उठाया जा सकता है।
• निशुल्क बोरिंग योजना 2023 के तहत किसानों को खेतों में पंप सेट लगवाने पर बंपर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
• free boring online का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
• निशुल्क बोरिंग योजना के तहत किसानों के खेतों में सरकार द्वारा बोरिंग लगाएं जा रहें हैं।
• यूपी बोरिंग योजना के तहत सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
• निशुल्क बोरिंग योजना के तहत सामान्य जाति के किसानों को 5000 रूपए और 7000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है।
• free boring scheme up के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वाले किसानों को सबसे अधिक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
• निशुल्क बोरिंग योजना के तहत किसानों को सिर्फ ISI मार्क वाले पंपसेट खरीदने पर ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
• निशुल्क बोरिंग योजना से किसानों की सिंचाई की समस्या दूर होंगी और खरीफ सीजन में किसानों को फसल की सिंचाई करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
• निशुल्क बोरिंग योजना 2023 से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और किसानों को सहायता भी मिलेगी।
• free boring scheme up का लाभ उठाकर किसान आधुनिक खेती के प्रति जागरूक होंगे और किसान खेती करने में अपनी रूचि दिखाएंगे।

निशुल्क बोरिंग योजना 2023 की पात्रता ( free boring scheme up eligibility 2023 )

• निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ उठाने के लिए किसान उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
• free boring scheme up का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के केवल लघु एवं सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा।
• निशुल्क बोरिंग योजना में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान पात्र माने जाएंगे।
• nishulk boring yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए सामान्य वर्ग के किसान के पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है।
• निशुल्क बोरिंग योजना 2023 का लाभ किसान अपना एक समूह बनाकर भी उठा सकते हैं।
• निशुल्क योजना का लाभ उठाने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के लिए किसी भी प्रकार की सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

निशुल्क बोरिंग योजना में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज ( Free Boring Yojana required documents )

• निशुल्क बोरिंग योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
• आवेदक का पैन कार्ड होना जरूरी है।
• free boring yojana online लाभ उठाने के लिए किसान के पास आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।
• निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे जरूरी आवेदक के पास भूमि के दस्तावेज एवं खसरा खतौनी नंबर एवं उसकी फोटोकॉपी होना अनिवार्य है।
• आवेदक का बैंक खाता जो आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक हो।
• अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग वाले किसानों के पास जाति प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो।

फ्री बोरिंग योजना 2023 आनलाइन आवेदन कैसे करें ( free boring online kaise kare 2023 )

• निशुल्क बोरिंग योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आवेदक किसान को योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://minorirrigationup.gov.in/ पर जाना होगा।
• वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जहां आपको ” नया क्या है” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपके सामने कई प्रकार के विकल्प खुलकर आएंगे जिसमें से आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने फ्री बोटिंग योजना का फॉर्म खुलकर आएगा जिसकी आपको फोटो कॉपी निकालनी होगी।
• आवेदन फार्म को निकालकर फार्म में पूछी गई सभी प्रकार की जानकारी आपको सही तरीके से भर देनी होगी।
• सभी प्रकार की जानकारी भर देने के बाद आपको आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी, तहसील या लागू सिंचाई विभाग में जाकर जमा करवाना होगा।
• फोन के साथ आपको ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
• इस प्रकार से आप निशुल्क बोरिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। ‌
• फ्री बोरिंग योजना से संबंधित और भी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप राज्य सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Free Boring Scheme 2023 UP””UP Free Boring Yojana eligibility””Online application for Free Boring Yojana UP””Benefits of Free Boring Scheme in UP””How to apply for Free Boring Yojana in Uttar Pradesh”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट