Monsoon Alert: भारत की ओर बढ़ रहा है बिपरजॉय चक्रवात, 8 राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Weather News: मॉनसून के बीच बिपरजॉय चक्रवात एक ऐसी घटना है, जो कि हर किसी चौंका रहीं हैं। सभी को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बिपरजॉय चक्रवात लोगों की परेशानियों को बड़ा सकता है। साथ ही लोगों के लिए खुशखबरी की बात यह भी है कि मॉनसून केरल में एंट्री कर चुका है। जल्द ही दक्षिणी भारत से होते हुए सम्पूर्ण भारत में आएगा। हालाँकि अभी चिंता का विषय बिपरजॉय चक्रवात बना हुआ है।

बिपरजॉय चक्रवात और 8 राज्यों में रेड अलर्ट

मौसम समाचार: बिपरजॉय चक्रवात की शुरुआत बीते सोमवार को दक्षिणी पूर्वी एवं दक्षिणी मध्य अरब सागर में 24 घंटों के अन्तराल में पनप रही है। दो दिनों बाद यह चक्रवात गोवा दक्षिणी पश्चिम तट से 900 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है और तेज गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। वही लक्षद्वीप, केरल, कर्णाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, और गुजरात में आगामी 5 दिनों में बिपरजॉय चक्रवात के साथ तेज आँधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

7 जून को मॉनसून ने की एंट्री

Monsoon News: मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर सूचना जारी 7 जून को मॉनसून की घोषणा कर दी है। बीते 7 जून, बुधवार को मॉनसून केरल में दस्तक दी है। बता दें कि 7 दिन पहले तक मॉनसून केरल तट से 400 किलोमीटर दूर अटका पड़ा था।हाल फ़िलहाल मे मॉनसून केरल को पार कर कर्नाटक में आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा, जिसके महज 5 दिन बाद ही मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार पहुच जाएगा।

बीते 5 सालों में 3 बार देरी से आया मॉनसून

Weather News: अगर बीते 5 सालों के मॉनसून के आने के आकड़ों पर नजर डाले तो, इस वर्ष 7 जून को एवं बीते वर्ष 29 मई को आया था। उससे पूर्व 2021 मे 3 जून, 2020 मे 1 जून, और 2019 मे 8 जून को आया था। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आमतौर पर केरल में मॉनसून के आने की तिथि 1 जून है। इस प्रकार बीते 5 सालों में 3 बार मॉनसून 1 जून के बाद आया है।

Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव