MPEZ Vacancy 2023: बिजली विभाग मे निकली सबसे बम्पर भर्ती, 12 जून से पहले करे आवेदन

MPEZ Vacancy 2023: मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड(MPEZ) द्वारा बीते दिनों स्नातक एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अपरेंटिस पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर आवेदन आमन्त्रित किए है। इन पदों पर Btech/ BE/ BCom/ BBA/ BSW ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। बिजली विभाग द्वारा निकाली गई रिक्रूटमेंट 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगामी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवदेन हेतु कुछ विशेष पात्रता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। साथ ही पदों की जानकारी, मासिक स्टायपेंड, आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

MPEZ भर्ती के पद एवं पद हेतु अनिवार्य योग्यता

बिजली विभाग द्वारा कुल 287 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल के कुल 81 पद शामिल हैं, जिसके लिए BE/BTech (Electrical) शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
ग्रेजुएट सिविल के कुल 25 पद शामिल हैं, जिसके लिए BE/BTech (Civil) शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय के कुल 35 पद शामिल हैं, जिसके लिए BCom शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
ग्रेजुएट मानव संसाधन शाखा के कुल 40 पद शामिल हैं, जिसके लिए BBA/ Bachelor of Social Work शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल के कुल 81 पद शामिल हैं, जिसके लिए Diploma(Electrical) शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल के कुल 25 पद शामिल हैं, जिसके लिए Diploma(Civil) शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।

MPEZ भर्ती हेतु आयु सीमा, मासिक स्टायपेंड एवं आवेदन शुल्क

MPEZ भर्ती हेतु आवेदक को न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष है। OBC/SC/ST/PWD आवेदकों के लिए आयु सीमा मे 5 वर्ष की छुट भी मिलती है। साथ ही भर्ती हेतु योग्य होने के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। स्नातक आवेदकों को प्रतिमाह ₹9000 का स्टायपेंड एवं डिप्लोमा होल्डर्स आवेदकों को प्रतिमाह ₹8000 का स्टायपेंड प्रदान किया जाएगा। सभी वर्ग के पुरुष एवं महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है।

MPEZ भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया

बिजली विभाग की इस अपरेंटिस भर्ती हेतु सिर्फ ऑफलाइन आवेदन आमन्त्रित किए है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट, http://portal.mhrdnats.gov.in/ पर जा कर पंजीयन करे। अपरेंटिस प्रोफाइल पूरी करने के बाद MPEZ की आधिकारिक वेबसाइट, https://www.mpez.co.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरे। फॉर्म के जरूरी दस्तावेज संलग्न कर आवेदन फॉर्म भेजने के पते – कार्यालय SPB-2, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान नयागांव जबलपुर (मध्य प्रदेश)-482008 पर भेज दे।

आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  1. आवेदक के 3 पासपोर्ट साइज फोटो
  2. 10वी एवं 12वी की मार्कशीट
  3. डिग्री या डिप्लोमा की मार्कशीट
  4. फोटो आईडी पहचान पत्र
  5. NATS पर पंजीयन से प्राप्त 16 अंकों का इनरोलमेंट नंबर
  6. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  7. जाती प्रमाण पत्र (अगर जारी हुआ है तो)
  8. विकलांगता(दिव्यांगता) प्रमाण पत्र (अगर जारी हुआ है तो)
Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव