May 10, 2024

Dhan MSP 2023: किसानों की हुई बल्ले बल्ले,धान का समर्थन मूल्य बढाया,खरीद पॉलिसी में भी बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों के लिए एक नई पॉलिसी की मंजूरी दी है , यह पॉलिसी सरकार द्वारा किसानों के लिए एक उपहार है ।UP सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद नीति का गठन किया है। इस नीति से किसानों मे अपनी फसल को लेकर खुशी का माहोल रहेगा व कृषि के विकास की ओर ध्यान बड़ेगा।

UP धान खरीद नीति क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई धान खरीद नीति का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए धान की फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) निर्धारित करना है और खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से बड़ावा देना।
धान नीति से किसानों की कई प्रकार से मदद होगी किसानों को धान का शीघ्र भुगतान करना है। धान खरीद के 48 घंटे के अंदर ही कीसानों को धान की कीमत केंद्र सरकार के पीएफएमएस पोर्टल के जरिए दे दी जाएगी।

UP सरकार का धान नीति के तहत धान खरीदने का लक्ष्य है

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य धान नीति के तहत 70 लाख टन धान की खरीद करना है। सरकार यह धान खरीद एजेंसियों और क्रय केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से खरीदेगी। इसमें मुख्य रूप से 6 खरीद एजेंसियां और 4000 क्रय केंद्र शामिल है।

धान खरीद नीति में शामिल एजेंसियां

(1)UP सहकारी संघ (PCF) ,PCF द्वारा 1,600 क्रय केंद्रों उपलब्ध कराए जायेंगे। (2)खाद्य विभाग, द्वारा
1350 क्रय केंद्रों खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
(3) UP सहकारी संघ लिमिटेड (PCU) द्वारा 550 क्रय केंद्र धान खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
(4) UP उपभोक्ता सहकारी संघ (UPSS) द्वारा किसानों को धान खरीद के 200 क्रय केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे।(5) UP राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा 100 क्रय केंद्रों उपलब्ध कराए जाएंगे। (6) भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 200 क्रय केंद्र धान खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

धान नीति के तहत धान की msp संशोधन

धान के msp मूल्य में संशोधन कर किसानों की आय बड़ाने को ध्यान में रखते हुए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) 2,183 रु प्रति क्विंटल तय किया। और ग्रेड-A धान का मूल्य 2,203 रु प्रति क्विंटल तय किया। यह मूल्य 7% की वृद्धि दिखाता है, जो 143 रु प्रति क्विंटल है।

UP में धान खरीद की शुरूआत

• उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धान की खरीद 1 अक्टूबर, 2023 से जिले के आधार पर 29 फरवरी,एल 2024 तक जारी रहेगी।
• 1 अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक धान खरीद की जानें वाले जिले है हरदोई, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बरेली, मोरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और झांसी ।
• 1 नवंबर से 29 फरवरी 2024 में खरीद की जाएगी लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आज़मगढ़, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और प्रयागराज ।
• धान खरीद नीति के तहत आप धान खरीदी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट