Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश मे मुख्यमंत्री शी शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रदेश की 23 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओ के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से पात्र महिलाओ को प्रतिमाह ₹1000 DBT लिंक बैंक खाते में जमा किए जायेगे। योजना की पहली किस्त आज यानी 10 जून को शाम 6 बजे CM के एक क्लिक पर महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। लाड़ली बहना योजना से संबंधित जानकारी के लिए पूरा पढ़ें एवं सभी बहनों तक साझा भी करेंगे।
मोबाइल पर प्राप्त हुए लाड़ली बहना के SMS
लाड़ली बहना योजना: आवेदन के समय महिलाओ द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सभी पात्र महिलाओं को 10 जून को शाम 6 बजे आयोजित होने वाले राशि अन्तरण कार्यक्रम के माध्यम से CM शिवराज बहनों के खाते में पहली किस्त जमा करेंगे। विभिन्न समाचार चैनल एवं इन्टरनेट के माध्यम से इस कार्यक्रम को ब्रॉडकास्ट भी किया जाएगा, जिसे http://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से देखा जा सकता है।
कुछ दिनों पहले DBT लिंक खातों में डाला गया 1 रुपया
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए सभी पात्र महिलाओ के खाते में 1000 रुपये की राशि से पूर्व मे सरकार द्वारा 1 रुपया भेजा गया है। अगर आपके खाते में 1 रुपया प्राप्त हुआ है तो, आपको आज शाम मिलने वाली पहली किस्त बिना किसी समस्या के खाते में जमा हो जाएगी। अन्यथा जल्दी ही अपनी बैंक मे जा कर खाते को DBT लिंक करवाए।
1 जून को जारी कर दी गई अंतिम सूची
Ladli Behna Yojana: बीते 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा जम्बूरी मैदान, भोपाल में इस योजना की घोषणा की गयी थी, तभी से लाड़ली बहना योजना के लिए फॉर्म भरे जा रहे थे। सरकार को अब तक योजना का लाभ लेने के लिए कुल 1,25,33,145 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीते 1 जून 2023 को सम्बन्धित विभाग द्वारा अंतिम आधिकारिक सूची जारी की गई है, जिसमें उन सभी पात्र महिलाओं के नाम शामिल हैं।