MP Monsoon Update: MP मे 20 से 22 जून तक दस्तक देगा मॉनसून, आगामी 7 घंटों में 15 जिलों में भयंकर आँधी तूफान का येलो अलर्ट

MP Monsoon Update: बीते 7 जून को मॉनसून लक्षद्वीप से होते हुए केरल में प्रवेश कर चुका है। इस साल मॉनसून निर्धारित समय से लगभग एक सप्ताह लेट आया है, जिस वजह से पूरे देश में इस बार देरी से बारिश होगी। मौसम विभाग ने मॉनसून से जुड़े कई अन्य खुलासे किए है। जिसकी जानकारी आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में मॉनसून के आने की तिथि एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश में 15 जिलों में भयंकर आधी तूफान के अलर्ट के बारे में भी बताने वाले है।

मध्यप्रदेश मे इन 15 जिलों में आँधी के साथ होगी झमाझम बारिश

Yellow Alert: मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के 15 जिलों में आगामी 7 घंटों में तेज आँधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी। इन 15 जिलों में भोपाल, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, अलीराजपुर, देवास, सीधी, सिंगरौली, झाबुआ, धार, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर एवं इंदौर जिला शामिल हैं। इन सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आँधी चलेगी। साथ ही इनमे येलो अलर्ट(Yellow Alert) भी जारी हुआ है, जिसके मतलब यह है कि मौसम किसी भी पल खराब हो सकता है।

मध्यप्रदेश मे मॉनसून 20 से 22 जून को करेगा एंट्री

MP Monsoon Update: मौसम विभाग भोपाल के अनुसार इस वर्ष मॉनसून एक सप्ताह की देरी से चल रहा है। जिस वज़ह से यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि मध्यप्रदेश में मॉनसून आगामी 20 से 22 जून को दस्तक दे सकता है। वर्तमान में बिपरजॉय चक्रवात की वजह से परिस्तिथियां अनुमान से परे है। हालाँकि मॉनसून से पूर्व आँधी तूफान एवं बारिश की स्थिति राज्य के अधिकांश हिस्सों में बन सकती है।

मॉनसून से पूर्व मे चलेगी गर्म लू, 2 जिले होंगे प्रभावित

Pre Monsoon Update: मौसम विभाग भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश में मॉनसून के आने से पूर्व मे गर्म लू चलेगी एवं तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। खास तौर पर मध्यप्रदेश के 2 जिले, बालाघाट एवं रतलाम इससे प्रभावित होंगे। इसलिए मौसम के अनुसार अपना खास ख्याल रखे।

मॉनसून और बारिश से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़े।

Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव