MP Monsoon Update: MP मे शुरू हुयी प्री-मॉनसून गतिविधियाँ, भोपाल इंदौर सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Monsoon Update: आज सुबह से ही मध्यप्रदेश के कई इलाक़ों मे झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गयी है। वही कुछ इलाकों में लू भी चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार भी 25 जून के बाद मध्यप्रदेश में मॉनसून के आना पूर्वानुमानित था। प्री मॉनसून गतिविधियों के अनुसार आगामी 48 घंटों में मध्यप्रदेश में प्री मॉनसून गतिविधियां जारी है।

मध्यप्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Monsoon: मध्यप्रदेश के कई इलाक़ों मे हल्की बारिश तो कुछ इलाकों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बता दें कि उज्जैन, नर्मदापूरम, जबलपुर, शहडोल एवं इंदौर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वही श्योपुर, सतना, छतरपुर, पन्ना, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

25 जून के बाद आएगा मॉनसून

MP Weather: मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में इस साल मॉनसून एक सप्ताह की देरी से आया है। देश में सबसे पहले केरल मे मॉनसून 7 जून को भारत में एंट्री कर चुका है और अब धीरे धीरे उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। हाल फ़िलहाल मे हो रहीं बारिश से राज्य के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। आगामी 48 घंटों में भी बारिश होने की संभावना है।

बिपरजॉय चक्रवात ने हिलाया मॉनसून का टाइम टेबल

Biporjoy Cyclone: इस वर्ष मॉनसून के देरी के आने के पीछे मुख्य वजह बिपरजॉय चक्रवात भी रहा है। बिपरजॉय चक्रवात के आने से ना केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरा देश मे मॉनसून लेट हुआ है। मध्यप्रदेश मे मॉनसून 25 जून के बाद ही आने वाला है।

Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव