Nari Samman Yojana: सरकार बनने से पहले कमलनाथ ने बना दी नारी सम्मान योजना, देखे आवेदन की प्रक्रिया और योजना मे मिलने वाले लाभ

नारी सम्मान योजना: मध्यप्रदेश मे कुछ ही महीनों में विधानसभा होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा वोटर के लिए लोगों को लुभा रहीं हैं। इसी कड़ी में वर्तमान CM शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की और योजना की पहली किस्त महिलाओ के खाते में जमा भी कर दी है। वही इसी बीच यह ख़बर भी सामने आ रही है कि, कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ऐसी योजना की घोषणा की है। जिसके माध्यम से लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए नारी सम्मान योजना की घोषणा की गई है।

एक नजर नारी सम्मान योजना(Nari Samman Yojana) पर

Nari Samman Yojana: नारी सम्मान योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओ के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता सहित कई अन्य लाभ प्रदान किए जायेगे। हालाँकि अभी इस योजना के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट या विभाग तैयार नहीं किया गया है। लेकिन अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस की सरकार बनती है तो, महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) मे मिलने वाले लाभ

  • नारी सम्मान योजना के तलत प्रदेश की महिलाओ को प्रतिमाह ₹1500 प्रदान किए जायेगे। साल में कुल ₹18,000 दिए जाएंगे।
  • सभी पात्र महिलाओं को महज़ ₹500 मे घरेलु LPG गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
  • नारी सम्मान योजना का संचालन मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • आवेदन की आसान एवं सरल प्रक्रिया, जिसमें महिलाओं को कहीं नहीं जाना पड़ेगा। उनके स्वयं के घर से आवेदन किया जा सकेगा।

नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) का लाभ लेने हेतु पात्रता

  1. यह योजना सिर्फ मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही प्रदान की जाएगी।
  2. 18 से 60 वर्ष की आयु वाली सभी महिलाये नारी सम्मान योजना के लिए पात्र हैं।
  3. तलाकशुदा, निराश्रित एवं विधवा महिलाये भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  4. राज्य की सरकारी विभाग में कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. नारी सम्मान योजना आवेदन फॉर्म
  2. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  3. पहचान पत्र( आधार कार्ड)
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. समग्र आईडी
  6. मोबाइल नंबर
  7. महिला के पासपोर्ट साइज फोटो
Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव