July 4, 2024

Mandi Bhav: नीमच मंडी में लहसुन के भाव में आया बवंडर,15800 बिकी यह क्वालिटी, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट

आज के नीमच मंडी भाव: कृषि उपज मंडी नीमच में आज लहसुन के भाव में भयानक तेजी और आवक में भी तेजी दर्ज की गई है। इसी के साथ साथ आज नीमच मंडी में सरसों की आवक और भाव दोनों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज के नीमच मंडी भाव ( Neemuch Mandi Bhav today ) में इसबगोल का आंकड़ा ऊपर जाते हुए देखा गया है वहीं पोस्ता के भाव में स्थिरता देखने को मिली है। पोस्ता की आवक में भी गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं कृषि उपज मंडी नीमच में आज कौन सी फसल के भाव में तेजी और कौन सी फसल के भाव में गिरावट देखने को मिली है। चलिए नजर डालते हैं आज के नीमच मंडी भाव पर..

नीमच मंडी लहसुन के भाव में आया उछाल ( Neemuch Mandi lahsun Bhav today )

Neemuch Mandi Bhav today: कृषि उपज मंडी नीमच में आज दिनांक 03 जून 2023 को लहसुन की आवक के साथ भाव में भी उछाल देखा गया है। नीमच मंडी में लहसुन के भाव आज एक अच्छी क्वालिटी 15800 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर बिकी है। कल रविवार होने की वजह से आवक की स्थिति सामान्य रही है लेकिन फिर भी नीमच मंडी में 8000 कट्टे लहसुन की आवक हुई है। लहसुन की तेजी मंदी रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो आज लहसुन के भाव में अचानक भारी उछाल देखा गया है। वहीं अन्य फसलों के भाव में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

आज के नीमच मंडी भाव का क्या हाल रहा ( Neemuch Mandi Bhav today )

आज के नीमच मंडी भाव: नीमच मंडी में लहसुन के भाव में तो उछाल देखा गया है लेकिन लहसुन के साथ-साथ इसबगोल और गेहूं के भाव में भी हल्का उछाल देखने को देखा गया है। नीमच मंडी में इसबगोल के भाव में देखते हुए इसबगोल के भाव भी 20,000 रूपए प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए हैं। वहीं आज के नीमच मंडी भाव में गेहूं की स्थिति देखीं जाएं तो कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है हालांकि कल के मुकाबले आज तेजी दर्ज की गई है। नीमच मंडी में आज गेहूं के भाव 1900 रूपए प्रति क्विंटल क्विंटल से लेकर 2700 रूपए प्रति क्विंटल तक रहें हैं। नीमच मंडी में ऊटी लहसुन के भाव आज 15,800 रूपए प्रति क्विंटल रहें हैं।

नीमच मंडी में पोस्ता और सरसों में आई गिरावट ( Neemuch Mandi sarso bhav )

नीमच मंडी सरसों के भाव: कृषि उपज मंडी नीमच में आज के नीमच मंडी भाव पर नजर डालते हुए पोस्ता दाना और सरसों को ध्यान में रखा जाएं तो पोस्ता की आवक में गिरावट और भाव में मात्र 500 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है वहीं नीमच मंडी की सरसों के भाव पर चर्चा की जाए तो नीमच मंडी में सरसों की आवक और भाव दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सरसों के भाव में अचानक गिरावट से किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई है। नीमच मंडी में सरसों के भाव ₹5000 प्रति क्विंटल से नीचे स्तर पर लौट चुके हैं। फिलहाल सरसों के भाव में किसी भी प्रकार की तेजी आने की संभावना नहीं है।

कृषि उपज मंडी नीमच और मध्य प्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव और रोजाना तेजी मंदी रिपोर्ट सहित किसानों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हमारे साथ जुड़े और हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट