July 23, 2024

नई सरसों की दैनिक आवक में भारी बढ़ोतरी, भाव में तेजी, देखिए सरसों के भाव का भविष्य

Sarso Mandi Bhav: देशभर की प्रमुख मंडियों में अब नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। सरसों की दैनिक आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से इसका सीधा असर सरसों के भाव पर देखा गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश की प्रमुख मंडियों में अब रोजाना सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। इसके चलते फिलहाल सरसों के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सरसों की आवक सभी प्रमुख मंडियों में बढ़ने और भाव में नरमी आने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। देश के मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम साफ होने से सरसों की बंपर आवक हो रही है।

मंडियों में पुरानी और नई दोनों सरसों की आवक हो रही

सरसों के भाव: सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद से जिन किसानों ने अब तक सरसों को रोककर रखा था, वह किसान भी अब नई सरसों के साथ पुरानी सरसों को मंडी लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखे जाए तो सरसों की कीमतों में करीब 150 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी वर्तमान में देखने को मिली है। वहीं धीरे धीरे आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से सरसों की कीमतों पर काफी असर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार सरसों का उत्पादन काफी अधिक हो रहा है और सरसों की मांग में नरमी देखने को मिल रही है।

तेल मिलों की मांग से भी सरसों की कीमतों पर पड़ रहा असर

Sarso Bhav: अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में विदेशों में तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है और इसका सीधा असर सरसों के भाव पर देखने को मिला है। विदेशों से सरसों की मांग कम है और सरसों की आवक काफी अधिक मात्रा में देखने को मिल रही है। भारतीय आंकड़े देखे जाए तो पिछले 2 दिनों से तेल मिलों की मांग बढ़ गई है जिसकी वजह से सरसों के भाव में हल्का सुधार देखने को मिला है। देशभर में फिलहाल सरसों के भाव 5600 प्रति क्विंटल के स्तर पर व्यापार कर रहे हैं। अगर आने वाले समय में तेल मिलों की मांग और बढ़ती है तो सरसों के भाव में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।

सरसों की रोजाना 5 लाख बोरियों से अधिक हो रही आवक

सरसों की आवक: देश की प्रमुख मंडियों में रोजाना सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। बीते दिन का आंकड़ा देखा जाए तो देश की सभी मंडियों में कुल मिलाकर 5 लाख बोरियों से अधिक सरसों की आवक देखने को मिली थी। देश में सबसे अधिक सरसों की आवक राजस्थान राज्य की मंडियों में देखी जा रही है। अकेले राजस्थान की मंडियों में रोजाना करीब 1 लाख 25 हजार बोरियों की आवक देखने को मिली है। देशभर में फिलहाल कुछ ही हिस्सों में सरसों की फसल का निपटारा हुआ है वहीं कुछ इलाकों में सरसों की फसल बची हुई है। सरसों की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई भी बात नहीं की जा सकती हैं।

सरसों के भाव आने वाले समय में कहां तक जाएंगे

Sarso Rate in future: अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट और मीडिया की जानकारी के अनुसार देखा जाए तो आने वाले समय में सरसों के भाव में हल्की तेजी देखी जा सकती है। देश में तेल मिलों की मांग के अनुसार और विदेशों में सरसों के उत्पादन के आधार पर सरसों के भाव में तेजी या नरमी देखी जाएगी। पिछले वर्ष की बात की जाए तो पिछले वर्ष सरसों के भाव करीब 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर देखे गए थे। इस बार की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सरसों के भाव में इतनी तेजी नहीं देखी जाएगी। आने वाले 1 सप्ताह में सरसों के भाव में 200 रूपए प्रति क्विंटल तक की तेजी देखी जा सकती हैं। सरसों के भाव की और जानकारी अपडेट होने पर हमारे द्वारा इस वेबसाइट के माध्यम से आपको प्रदान कर दी जाएगी। आप अपना व्यापार अपने हिसाब से ही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट