आखिरकार फैक्ट्रियों की छत पर ये स्टील के गोल-गोल क्या लगे होते हैं, कैसे चलते हैं दिन-रात?

कई फैक्ट्रियों पर या फिर कुछ वेयरहाउस-गोदामों पर आपने देखा होगा कि एक गोल मशीन लगी होती है और ऐसा लगता है कि ये हवा की स्पीड के हिसाब से लगातर घूमती रहती है। दिन हो या रात, जब भी आप इन्हें देखेंगे तो समझ आएगा कि ये लगातार घूमती ही रहती हैं। कभी आपने सोचा है कि आखिर ये होती क्या हैं, इनका क्या काम होता है। तो आज हम आपके सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं और साथ ही बताने वाले हैं कि अगर किसी फैक्ट्री में ये नहीं लगाया जाए तो क्या दिक्कत हो सकती है?

आखिरकार क्या होती है ये मशीनें?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिरकार ये मशीन होती क्या है। दरअसल, ये कोई खास हाई लेवल टेक्नोलॉजी वाली मशीन नहीं है, बल्कि ये एक सामान्य-सा पंखा है। पंखा भी ऐसा, जिसमें बिजली मोटर का कुछ खास काम भी नहीं होता है। कुल मिलाकर ये एक तरीके से वेंटीलेशन पंखा है और किसी भी बड़े से बरामदे, गोदाम, वेयरहाउस आदि में वेंटिलेशन के लिए इन पंखों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए अंदर से गर्म हवा बाहर निकलती रहती है और आजकल वेंटिलेशन के लिए देशभर ही नहीं बल्कि दुनिया में इन्हीं पंखों का इस्तेमाल हो रहा है।

टिन शेड में सबसे अधिक इस्तेमाल होता है

ये घरों में उपयोग होने वाले रोशनदान या फिर वेंटिलेशन की तरह ही है। ये खास तरह के गोल पंखे हवा पास करने के लिए होते हैं। जिन जगहों पर टिन शेड का शेल्टर बना होता, वहां इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जिस फैक्ट्री या गोदाम में अगर टिन शेड लगा होता है, तो वहां वेंटिलेशन का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि आंधी वगैहरा में कई प्रकार की दिक्कत हो सकती है। इसलिए टिन शेड वाले कंस्ट्रक्शन में इन गोल एग्जॉस्ट या वेंटिलेशन फैन का इस्तेमाल किया जाता है।

वेंटिलेशन के लिए प्रयोग होते टर्बो वेंटिलेटर

ये छत के ऊपर लगने वाले खास वेंटिलेटर्स होते हैं, इन्हें टर्बो वेंटिलेटर या रूफ टॉप वेंटिलेटर कहा जाता है। इनकी रफ़्तार भी काफी कम होती है और कारखानों या फैक्टरियों के अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करते हैं।जब भी गर्म हवा ऊपर जाती है तो इससे होते हुए हवा बाहर निकलती है। ये धीरे-धीरे घूमते रहते हैं और इस पंखे में विंग्स अलग तरीके की होती है और हवा के अनुरूप ही साइड बदलकर घूमने लगते हैं।

1 मिनट चार्ज हो कर 1 किलोमीटर चलेगी यह बाइक, टॉप स्पीड भी 100kmph

Creta के छक्के छुड़ा देगी Honda की यह अपकमिंग SUV कार, लॉन्च से पहले ही नाम किए कई रिकॉर्ड

Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव