Mandsaur Mandi Lahsun Bhav: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मंडियों की लिस्ट में शामिल मंदसौर मंडी(Mandsaur Mandi) में सोमवार यानी 6 फरवरी को लहसुन के भाव में भारी तेजी देखने को मिली जहां पहले की तुलना में लहसुन का भाव ₹1000 बढ़कर ₹6900 प्रति क्विंटल पर पहुंच चुका है। अब ऐसे में वर्ष 2023 के लिए उन सभी किसानों का फायदा हुआ है जिन्होंने फसल बुवाई के दौरान लहसुन के गिरते भाव को नजरअंदाज करते हुए लहसुन की खेती की थी। आज किस पोस्ट में हम जानेंगे कि मंदसौर मंडी में 6 फरवरी को लहसुन का क्वालिटी के अनुसार क्या भाव रहा।
नई लहसुन में ₹1000 की बढ़ोतरी के साथ भाव
मंदसौर मंडी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मंदसौर मंडी में लहसुन का भाव ₹3500 से ₹6900 के बीच रहा जहां यदि उत्तम क्वालिटी की बात करें तो लहसुन का साफ किया हुआ माल अधिक भाव में बिका वहीं छोटी लहसुन को ₹4500 का मध्यम भाव मिला। वही कल की तुलना में लहसुन के भाव में आज ₹1000 तक की भारी तेजी रही और यह इस महीने की सर्वाधिक तेजी है।
ऊटी लहसुन का भाव मंदसौर मंडी में उच्चतम स्तर पर
मंदसौर मंडी के लहसुन के भाव की बात करें तो शनिवार की तुलना में यह सोमवार को ₹1500 अधिक रहा जहां मंडियों में रविवार की छुट्टी के कारण ऊटी लहसुन की मात्रा सोमवार को अधिक पाई गई। ऊटी लहसुन का भाव दिसंबर और जनवरी महीने मैं भी सर्वोत्तम स्तर पर था लेकिन यदि फरवरी महीने की बात करें तो पहले की तुलना में यह ₹1500 से ₹3000 तक बढ़ा है।
1 thought on “मंदसौर मंडी में ₹6900 बिका नया लहसुन, देखिए क्वालिटी अनुसार लहसुन का भाव | Mandsaur Mandi Bhav”