Mandi Holiday : मंदसौर, नीमच, जावरा और आसपास की मंडियों के अवकाश, इन दिनों रहेगी मंडी बंद

मंडी अवकाश : नमस्कार किसान भाइयो, मंडी भाव और किसानो की सहायता के लिए सबसे सटीक और लेटेस्ट जानकारी से परिपूर्ण वेबसाइट todaymandibhav.in पर आपका स्वागत है। आज दिन है 29 मार्च, बुधवार का। मंदसौर, नीमच, जावरा और आसपास की सभी छोटी बड़ी मंडियों में अभी बहुत से अवकाशों की सुचना मिली है। हालाँकि किसान बंधुओ को यह समस्या आ रही है कि आख़िरकार अवकाश किस-किस दिन है। आज हम आपको आने वाले अवकाश से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

यह रहेंगे अवकाश –

दिनांकवारत्यौहार/अवकाश
29/03/2023बुधवारअष्ठमी
30/03/2023गुरुवारश्री रामनवमी
31/03/2023शुक्रवारवित्तीय वर्ष का अंतिम दिवस
01/04/2023शनिवारबैंको की वार्षिक लेखाबन्द
02/04/2023रविवारशासकीय अवकाश
03/04/2023सोमवारमहावीर जयंती
06/04/2023गुरुवारहनुमान जयंती
07/04/2023शुक्रवारगुड फ्राइडे
08/04/2023शनिवारमाह का द्वितीय शनिवार
09/04/2023रविवारशासकीय अवकाश

अब 4 और 5 अप्रैल को खुलेगी मंडी –

मंडी अवकाश : लगातार 6 दिनों के लम्बे अवकाश (छुटियो) के बाद कृषि उपज मंडिया अब सीधे 4 अप्रैल, मंगलवार को खुलेगी। 4 अप्रैल के बाद 5 अप्रैल को मंडी में नीलामी कार्य चालू रहेगा। इसके बाद फिर से 4 दिनों का अवकाश रहेगा। उसके बाद 10 अप्रैल से मंडी में नीलामी शुरू होगी। किसान चाहे तो प्रायवेट माध्यम से भी उपज का विक्रय(बेच) सकते है। इसके अलग फायदे होते है, जैसे समय का बचाव, भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ता है।

छुटियो से भाव में आएगा यह फर्क –

मंडी अवकाश : दुनियाभर के बाजारों में कीमत मांग और उपलब्धता पर आधारित होती है। आसान शब्दों में कहे तो, किसी चीज़ की अधिकता उसके मूल्य को घटा देती है। कृषि उपज मंडियों में लम्बे अवकाश के कारण आवक जीरो रहेगी, जिस कारण भावो में तेजी देखने को मिल सकती है। हालाँकि यह नीलामी वाले दिन के आवक पर भी आधारित है। फिर भी मोटे तौर पर यह ही आँका जा रहा है कि, 4 अप्रैल को बाजारों में तेजी देखने को मिलेगी।

जाने बीते दिनों के मंडी भाव –

Spread the love

1 thought on “Mandi Holiday : मंदसौर, नीमच, जावरा और आसपास की मंडियों के अवकाश, इन दिनों रहेगी मंडी बंद”

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव