सोयाबीन-उड़द की फ़सल लहलहा उठेगी, 1 एकड़ में डाले इतना DAP खाद

बहुत से किसानो को 1 एकड़ खेत में छिड़काव के लिए कितनी DAP खाद लेना होता है इसकी जानकारी की कमी होती है। जिसके पीछे कई कारण हैं। खाद की मात्रा कम और ज्यादा होने पर फ़सल काफी ज्यादा प्रभावित होती है। कई बार अधिकत्ता होने से फ़सल नष्ट भी हो जाती है। डीएपी खाद का उपयोग करने से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है। हालांकि, इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना सबसे महत्वपूर्ण है ताकि मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को भी किसी प्रकार का नुकसान न हो। आज इस पोस्ट के माध्यम हम आपको खेतों में डाले जाने वाले DAP खाद की सही मात्रा की जानकारी देने वाले हैं।

फ़सलों के लिए इतना जरूरी है DAP खाद

DAP खाद फसलों के लिए एक ऐसा अहम पोषक तत्व है, जिसके बिना फसलों का बंपर उत्पादन लेना नामुमकिन-सा है। यह किसानों के लिए फसलों के अधिक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फ़सल के पौधों को आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व और पोषण उपचार प्रदान करता है, जिससे उनकी विकास क्षमता बढ़ती है और फ़सल की उत्पादकता कई गुना बढ़ती है। खाद मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वो की मात्रा को पूर्ति करने में मदद करता है।

DAP खाद क्या होता है?

DAP (डायअमोनियम फॉस्फेट) खाद एक प्रमुख खाद है, जो कि खेती में उपयोग होता है। यह खाद 18% नाइट्रोजन और 46% फास्फोरस का संयोजन से बना होता है। DAP खाद में ये मात्रा सबसे अच्छी होती है जो फसल के विकास के लिए आवश्यक होती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि DAP खाद की अधिक मात्रा का इस्तेमाल फसल को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सही मात्रा में उपयोग करना काफी जरूरी है।

सामान्य खेत में DAP की यह मात्रा होती है उचित

DAP खाद की सही मात्रा का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। सामान्य खेत में हर एकड़ जमीन में केवल 50 किलोग्राम DAP खाद को डालना चाहिए, इससे अधिक मात्रा में DAP का उपयोग करने से फसल को नुकसान हो सकता है। हालाँकि खेत और मिट्टी के अनुसार खाद की मात्रा सभी खेतों के लिए समान नहीं होती है। DAP खाद के छिड़काव के बाद खेतों में सिंचाई करना जरूरी होता है अगर मॉनसून का सीजन है तो बारिश का इंतजार इकलौता विकल्प होता है।

आखिरकार फैक्ट्रियों की छत पर ये स्टील के गोल-गोल क्या लगे होते हैं, कैसे चलते हैं दिन-रात?

खेतों की तारबंदी के लिए सरकार देगी सब्सिडी, देखे योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया

Spread the love

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव