July 25, 2024

किसान कल्याण योजना की राशि 4000 से बढ़कर 6000 हुई, अब किसानों को प्रति वर्ष मिलेंगे 12,000 रूपए

Kisan Kalyan Yojana 2023: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जाती है जिससे किसानों को अच्छा खासा लाभ मिलता है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी अपने राज्य के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए योजनाएं चलाई जाती है। आज की इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं क्योंकि हाल ही में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान कल्याण महाकुंभ की शुरुआत की गई जिसके तहत मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को कई सौगातें दी गई है। चलिए जानते हैं किसान कल्याण महाकुंभ से किसानों को क्या लाभ मिला है।

किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत सालाना मिलेंगे 6000 रूपए

किसान कल्याण योजना 2023: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा सालाना ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है इसी के साथ साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अपने राज्य के किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत सालाना ₹4000 की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि अब से किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत सालाना ₹4000 की बजाए ₹6000 प्रदान किए जाएंगे। पीएम किसान योजना और किसान कल्याण योजना से कुल मिलाकर किसानों को सालाना ₹12000 का लाभ मिलेगा।

किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से डालें गए 2900 करोड़ रुपए

किसान कल्याण महाकुंभ 2023: किसानों के लिए आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। किसान कल्याण महाकुंभ में किसानों को कई सारी सौगाते प्रदान की गई और मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य के करीब शीतल लाख से अधिक किसानों के खाते में फसल बीमा के 2900 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसी के साथ-साथ किसानों को किसान कर्ज माफी योजना के तहत 2100 करोड रुपए और किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1400 करोड रुपए वितरित किए गए। यह पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

किसानों को अब से सालाना मिलेंगे 12,000 रूपए

PM kisan Yojana and kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस फैसले के बाद अब किसानों को सालाना ₹12000 का फायदा मिलेगा। किसान कल्याण योजना के तहत पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों को सालाना ₹4000 की राशि प्रदान की जाती थी लेकिन अब किसान कल्याण महाकुंभ के तहत इस राशि को बढ़ाकर ₹6000 कर दी गई है। उधर केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 प्रदान किए जाते हैं। इस प्रकार मध्य प्रदेश के किसानों को दोनों ओर से बराबर लाभ मिलेगा और सालाना पीएम किसान योजना और किसान कल्याण योजना के तहत ₹12000 का लाभ प्राप्त होगा।

किसान कल्याण महाकुंभ 2023 से किसानों को मिला बंपर लाभ

Kisan Kalyan maha kumbh 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में किसान कल्याण योजना महाकुंभ का आयोजन किया जिसके तहत किसानों को एक साथ 4 से अधिक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। किसान कल्याण महाकुंभ में किसानों को पीएम किसान योजना, किसान कल्याण योजना, पीएम फसल बीमा योजना और किसान कर्ज माफी योजना का एक साथ लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार रोजाना किसानों से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट