May 10, 2024

Mosam Alert 2023: केरल पहुंचा 2023 का मानसून,इस दिन मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा मानसून, जानिए कब शुरू होगी वर्षा

मौसम समाचार 2023: भारत के किसानों और आम नागरिकों के लिए मौसम विभाग ने वर्ष 2023 की सबसे बड़ी रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2023 के मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है एवं भारत के केरल राज्य में मानसून ने सबसे पहले प्रवेश किया है। मानसून 2023 के बादल भारत के केरल राज्य में पहुंच गए हैं और हल्की बारिश भी कर रहे हैं। मानसून की रिपोर्ट आते ही भारत के किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ने लगी है। चलिए जानते हैं वर्ष 2023 का मानसून मध्यप्रदेश में कब आगमन करेगा और किस दिन से प्रदेश में वर्षा शुरू हो जाएगी।

इस बार मानसून आने में हुई 8 दिनों की देरी

Mosam samachar: भारत के केरल में मानसून ने सबसे पहले दस्तक दे दी है और केरल के कई जिलों में बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानसून के बादल अगले 48 घंटे में पूरे केरल राज्य के अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में पहुंच जाएंगे और मानसून बादल वहां जाकर बारिश भी शुरू कर देंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भारत में मानसून 8 दिन लेट पहुंचा है लेकिन मानसून की रफ्तार से लग रहा है कि यह भारत के अन्य राज्यों में पहुंचते-पहुंचते अपने 8 दिन को बराबर कर सकता है। हर वर्ष 1 जून को मानसून भारत में दस्तक दे देता है लेकिन इस बार 8 जून को भारत में मानसून का आगमन हुआ है।

मध्यप्रदेश में इस दिन होगा मानसून का आगमन

Mosam samachar madhyapradesh: किसानों को 1 जून से मानसून का इंतजार था लेकिन मानसून का आगमन भारत में 8 जून को हुआ। खबर सुनते ही सभी किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मानसून की गति को देखा जाए तो मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन 15 जून को होने की संभावना है हालांकि 8 दिन देरी से आने की वजह से मानसून मध्यप्रदेश में भी लेट पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 2023 का मानसून मध्यप्रदेश में 23 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून की गति तेज हुई तो एक-दो दिन पहले भी मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून का आगमन होने से 48 घंटे पहले हवा में नमी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने बताया मध्यप्रदेश मौसम पूर्वानुमान

मौसम समाचार मध्यप्रदेश 2023: मानसून के अलावा मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में हिमाचल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से दक्षिण पश्चिमी राजस्थान भी एक चक्रवात सक्रिय हो चुका है। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक-दो सिस्टम के सक्रिय होने के अलावा पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी की ओर चल रही है। इन हवाओं के साथ लगातार नमी देखने को मिल रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल देखने को मिल रहे हैं एवं वातावरण में नमी देखने को मिल रही है। इसके चलते भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश भी देखी जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट