July 3, 2024

Sarso Rate Report 2023: सरसों के भाव आने वाले समय में बढ़ेंगे या घटेंगे, पढ़िए सरसों भाव की सबसे सटीक विश्वनीय रिपोर्ट

Sarso Rate Report 2023: सरसों के भाव वर्तमान में किसानों के लिए काफी महत्व रखते हैं क्योंकि कुछ दिनों पहले ही किसानों ने खेतों से सरसों की फसल को बाहर निकाला है और सरसों का अपने पास स्टॉक कर रखा है। किसान सरसों के भाव की अच्छी उम्मीद लेकर बैठे हैं लेकिन किसानों को यह शायद पता नहीं रहता कि आने वाले समय में सरसों के भाव में गिरावट आएगी या तेजी। किसानों को इसी बात की जानकारी देने के लिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपके लिए सरसों के भाव की रिपोर्ट लेकर आएं हैं। सरसों भाव रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आने वाले समय में सरसों के भाव में गिरावट आएगी या तेजी। इसी के साथ हम आपको सरसों का भविष्य 2023 की भी जानकारी प्रदान करेंगे।

सरसों के भाव में कब आएंगी तेजी

सरसों का भविष्य 2023: सरसों के भाव पर नजर डाली जाए तो सरसों के दैनिक भाव पिछले 7 दिनों से स्थिर देखने को मिल रहें हैं। आंकड़े देखे जाए तो वर्ष 2022 में सरसों के भाव वर्तमान में चल रहे भाव के मुकाबले अच्छे स्तर पर थे, यांनि वर्तमान में सरसों के भाव काफी कम मिल रहें हैं। सरसों की साप्ताहिक रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो सरसों के भाव सप्ताह के शुरुआती दिनों में कम थे लेकिन सप्ताह के अंत में सरसों के भाव में करीब 200 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली थी। इस सप्ताह की बात की जाए तो वर्तमान में सरसों के भाव स्थिर देखें जा रहें हैं। व्यापारियों की बात मानी जाए तो आने वाले 15 दिनों तक सरसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विदेशी मांग से आ सकता है सरसों में उछाल

सरसों भाव रिपोर्ट 2023: सरसों के भाव को लेकर विदेशी रिपोर्ट की ओर ध्यान दिया जाए तो विदेशों में रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में soya oil और पाम ऑयल में गिरावट जारी है और इसी वजह से भारत में सरसों के भाव लगातार स्थिर देखने को मिल रहें हैं। सरसों में गिरावट की वजह से देश की सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक में गिरावट और भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां तक विदेशों में सरसों आयल और पाम ऑयल के भाव में तेजी नहीं आएंगी वहां तक भारतीय बाजारों में सरसों के भाव में उछाल आना मुश्किल है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात टैक्स को 15 दिनों के लिए घटा दिया है, जिससे पाम ऑयल के साथ साथ सरसों में भी गिरावट आएंगी। हालांकि सरसों का व्यापार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

देखिए सरसों का भविष्य 2023 ( Sarso Rate Report 2023 )

सरसों भाव भविष्य 2023: सरसों का भविष्य 2023 पर सीधी बात की जाए तो वर्तमान में सरसों के भाव का स्तर बिल्कुल भी अच्छा नहीं है और भाव के आंकड़े भी रोजाना डगमगा रहें हैं। वर्तमान में तों सरसों के भाव में तेजी आने की संभावना कहीं से नहीं नजर आ रही है, हालांकि मांग में तेजी आने के बाद जरुर भाव में उछाल देखने को मिल सकता है। देश के सबसे बड़े सरसों उत्पादक राज्य राजस्थान में भी सरसों की आवक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वर्तमान में सरसों के भाव 4500 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर 5300 रूपए प्रति क्विंटल तक व्यापार कर रहे हैं। सरसों की आवक में गिरावट और मांग में तेजी आने के बाद ही भाव में तेजी बनेंगी।

सरसों के भाव की सटीक जानकारी रोजाना प्राप्त करें

सरसों के भाव: सरसों के भाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिपोर्ट की जानकारी हमारे द्वारा आपको प्रदान कर दी गई है। अगर आने वाले समय में सरसों के भाव में किसी भी प्रकार की हलचल यानी तेजी या मंदी देखने को मिलेंगी तो हमारे द्वारा आपको तुरंत खबर प्रदान कर दी जाएगी लेकिन इसके लिए आपको हमसे जुड़ें रहना काफी आवश्यक है। रोजाना देश की सभी मंडियों की विभिन्न जिंसों के ताजा भाव और फसलों के भाव में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गरीबो के बजट में आया Vivo T3x 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने कीमत लांच होगा Tecno Spark 20 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन , जाने फीचर Realme Narzo 70x 5G होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जाने कीमत इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट