Wheat Rates: क्या आने वाले समय में गेंहू के भाव बढ़ेंगे ? देखिये गेहूँ के भाव

Wheat Rates (गेंहू भाव : नमस्कार किसान और व्यापारी बंधुओ, मंडी भाव और किसान समाचार से जुडी देश की सबसे बड़ी वेबसाइट todaymandibhav.in पर आपका स्वागत है। सोयप्रदेश के नाम से जाने जाने वाले राज्य मध्यप्रदेश में खरीफ के सीजन में सोयाबीन तो, रबी के सीजन में गेंहू की भरपूर पैदावार की जाती है। वर्तमान समय में इन्ही दोनों फसलों के भाव लम्बे समय से एक ही स्तर पर टिके हुए है। आज हम आपको गेंहू के भावो से सम्बंधित जानकारी देने वाले है।

राज्य सरक़ार ने तय किया न्यूनतम समर्थन मूल्य

गेंहू भाव : प्रतिवर्ष की तरह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष भी गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन आमंत्रित किये गए थे। 6 फरवरी 2023 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक किसानो द्वारा  e Uparjan के माध्यम से पंजीयन किया गया था। 25 मार्च से खरीदी प्रक्रिया शुरू हो कर 25 मई तक सभी पंजीयन वाले किसानो से गेंहू खरीद लिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) तय कर दिया गया था। वर्तमान वर्ष 2023-24 के लिए गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो की बीते वर्ष की तुलना में 110 रुपये अधिक है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में गेंहू के भाव

मंडीभाव (रुपये प्रति क्विंटल)
इंदौर2760
मंदसौर2550
नीमच2900
भोपाल2658
उज्जैन2700
खंडवा2489
झाबुआ2544
खरगोन2399
शाजापुर2320
सिंगरोली2400
विदिशा2478
धार2456
गुना2434
जबलपुर2533
रेवा2344
नरसिंगपुर2455
कटनी2333
अशोकनगर2454
सागर2478

मध्यप्रदेश में गेंहू का उत्पादन

गेंहू भाव : उपलब्ध आकड़ो के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में प्रतिवर्ष रबी के सीजन में बोई जाने वाली फसलों में गेंहू मुख्य फसल है। सम्पूर्ण भारत देश में गेंहू के सर्वाधिक उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर आता है। मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष 55 लाख हेक्टेयर की भूमि में गेंहू की फसल का उत्पादन किया जाता है। बीते वर्ष मध्यप्रदेश में 3404248 मीट्रिक टन गेंहू की खरीदी दर्ज की गयी।

ये भी पढ़े

Spread the love

2 thoughts on “Wheat Rates: क्या आने वाले समय में गेंहू के भाव बढ़ेंगे ? देखिये गेहूँ के भाव”

Leave a Comment

इंदौर मंडी में फसलों के भाव ने किसानो को रातो रत किया मालामाल, देखिये इंदौर मंडी भाव मंदसौर मंडी में फसलों के भाव में भरी उछाल, देखिये ताजा रिपोर्ट मंदसौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे ज्यादा तेजी इंदौर मंडी में इन फसलों के भाव में सबसे जयदा तेजी फरवरी के सभी फसलों लेटेस्ट और सटीक मंदसौर मंडी भाव